जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन धराये

Updated at : 25 Oct 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन धराये

डुमरांव : दीपावली से ही शहर के कई ठिकानों पर जुआ हो रहा है. कुछ अड्डों पर लाखों रुपये के दांव लगाये जाते हैं. डुमरांव पुलिस सोमवार की रात छठिया पोखरा के समीप एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन जुआरियों सहित हजारों रुपये नगदी और तास के पत्ते बरामद किये हैं. बताया जाता […]

विज्ञापन

डुमरांव : दीपावली से ही शहर के कई ठिकानों पर जुआ हो रहा है. कुछ अड्डों पर लाखों रुपये के दांव लगाये जाते हैं. डुमरांव पुलिस सोमवार की रात छठिया पोखरा के समीप एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन जुआरियों सहित हजारों रुपये नगदी और तास के पत्ते बरामद किये हैं. बताया जाता है कि पुलिस की भनक लगते ही आधा दर्जन से अधिक जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

पुलिस फरार जुआरियों की पहचान करने में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जुआरियों की पहचान दक्षिण टोला निवासी मुन्ना सिंह और शिवव्रत राय तथा अरियांव कृष्णाब्रह्म निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इन जुआरियों की तलाशी ली तो इनके पास रखे गये सात हजार दौ सौ रुपये नगद बरामद हुए. पुलिस ने जुआरियों को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन