जमीन दखल मामले में बबली समेत आठ पर केस

Updated at : 24 Oct 2017 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन दखल मामले में बबली समेत आठ पर केस

बक्सर : जमीन कब्जा करने के मामले में बबली दुबे समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबली के पिता प्रियव्रत दुबे समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बबली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. औद्योगिक थानाध्यक्ष शिव नारायण […]

विज्ञापन

बक्सर : जमीन कब्जा करने के मामले में बबली दुबे समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबली के पिता प्रियव्रत दुबे समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बबली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. औद्योगिक थानाध्यक्ष शिव नारायण राम ने बताया कि जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दोनों पक्षों के लोग हथियारों से लैस होकर रविवार की शाम कथकौली में पहुंचे थे जहां से पुलिस ने तीन राइफल, 34 कारतूस, छह मोबाइल और एक स्कॉर्पियो तथा एक बाइक को जब्त किया था. थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इनकी हुई गिरफ्तारी : जमीन कब्जा करने और लोगों के बीच दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बबली दुबे के पिता प्रियव्रत दुबे, भाई मनीष कुमार, अमित कुमार, नथुनी साह, ओमप्रकाश चौबे, रामाशंकर तिवारी, चितरंजन तिवारी को गिरफ्तार किया है.जबकि बबली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
इन धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज : थानाध्यक्ष शिव नारायण राम ने बताया कि पकड़े गये लोगों पर आइपीसी की धारा 147, 148, 149, 114, 327, 25(ए) तथा 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त राइफल की जांच की जा रही है.अभी तक किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये हैं. फिलहाल गिरफ्तार लोगों को जेल भेजते हुए आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन