ससुराल आये दामाद की धारदार हथियार से हत्या

Updated at : 22 Oct 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
ससुराल आये दामाद की धारदार हथियार से हत्या

डुमरांव : डुमरांव में ससुराल आये दामाद की धारदार हथियार से मारकर शुक्रवार की रात हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह ससुराल के एक कमरे से पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया. घटना के वक्त मृतक की पत्नी घर में ही मौजूद थी. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और कई सामान मिले […]

विज्ञापन

डुमरांव : डुमरांव में ससुराल आये दामाद की धारदार हथियार से मारकर शुक्रवार की रात हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह ससुराल के एक कमरे से पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया. घटना के वक्त मृतक की पत्नी घर में ही मौजूद थी. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और कई सामान मिले हैं जिसको जांच के लिए पुलिस ने जब्त कर लिया है. युवक के पिता ने मृतक की पत्नी किरण देवी समेत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है.

टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. घटना नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के जूठेरी गोंड मुहल्ले की है. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव निवासी अंगद सिंह के पुत्र दीपक कुमार की शादी पीड़िया गांव के भरत सिंह की बेटी किरण देवी से दो फरवरी, 2016 को हुई थी.

घटना के दिन दीपक की पत्नी किरण देवी ने फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने के बहाने अपने पति को ससुराल डुमरांव बुलाया जहां देर रात धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. सुबह इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना मिलने के साथ ही डुमरांव थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां शव को कब्जे में लेकर युवक के घरवालों को इसकी सूचना दी. मृतक के पिता अंगद सिंह के बयान पर किरण देवी समेत अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस किरण देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन