स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बैंक नहीं दिखा रहे रुचि

बक्सर : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का हाल बक्सर में बेहतर नहीं है. बैंकों के उदासीन रवैये के कारण कई आवेदन अधर में लटके हुए हैं. छात्रों की पढ़ाई और उच्च शिक्षा में पैसे की कमी आड़े न आये इसके लिए राज्य सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है. उच्च शिक्षा हासिल […]
बक्सर : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का हाल बक्सर में बेहतर नहीं है. बैंकों के उदासीन रवैये के कारण कई आवेदन अधर में लटके हुए हैं. छात्रों की पढ़ाई और उच्च शिक्षा में पैसे की कमी आड़े न आये इसके लिए राज्य सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है. उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जो छात्र ऋण लेना चाहते हैं उन्हें यह आसानी से मिल सके ताकि वो अपनी पढ़ाई नियमित रूप से कर सकें. वर्तमान में जिले के विभिन्न बैंकों में 116 छात्रों के आवेदन लटके हुए हैं.
कागजात में कमी या बैंक की प्रक्रिया बताकर इन आवेदनों को बैंकों में लटका दिया गया है. समय-समय पर जिला प्रशासन इन पर कार्रवाई करने की बात भी कहता है. समय से ऋण न मिलने पर उच्च शिक्षा से गरीब छात्र वंचित भी हो रहे हैं. बैंकों से समय पर ऋण के पैसे नहीं मिलने के कारण बाहर के संस्थानों में उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




