धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन

Updated at : 18 Oct 2017 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन

बक्सर : बक्सर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई. सुबह से ही बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सोना-चांदी और बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी. मान्यता है कि धनतेरस पर सोने और चांदी के सामान खरीदने से कुबेर भगवान खुश […]

विज्ञापन
बक्सर : बक्सर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई. सुबह से ही बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सोना-चांदी और बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी.
मान्यता है कि धनतेरस पर सोने और चांदी के सामान खरीदने से कुबेर भगवान खुश होते हैं. वहीं घर में सुख और समृद्धि आती है. लगातार जीएसटी के बाद मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के लिए दीपावली और धनतेरस खुशियां लेकर आया. अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों ने जमकर खरीदारी की.आभूषण दुकान, बर्तन दुकान, बाइक के शोरूम तथा इलेक्ट्राॅनिक सामान की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ ग्राहकों की लगी रही.
दुकानदारों के चेहरे पर दिखी मुस्कान : कहते हैं कि वक्त खुद को दोहराता है.स्टील, प्लास्टिक, अनब्रेकेबल, शीट आदि बर्तनों का जमाना आने से जहां भारतीय संस्कृति के प्रतीक पीतल के बर्तनों का चलन कम हो गया था, अब फिर से चमक उठा है. इस बार बर्तन कंपनियों ने पीतल की थाली, कटोरी, गिलास, चम्मचवाले छोटे सेट से लेकर 51 पीसवाले पीतल के बर्तनों के सेट बाजार में उपलब्ध थे जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की.
एक आंकड़े के अनुसार 40 करोड़ का कारोबार जिले में हुआ है. नगर के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. बड़े दुकानों के आसपास सुरक्षा बलों की तैनात की गयी थी. बाजार पूरी तरह से ग्राहकों से भरे पड़े थे.
महंगाई को मात देकर लोगों ने जमकर खरीदारी की. सबसे ज्यादा सोने-चांदी के सिक्के, वाहन तथा मोबाइल की दुकानों पर भीड़ लगी रही. एक आंकड़े के अनुसार जिले भर से 40 करोड़ का कारोबार हुआ है.
देर रात तक दुकानों पर लगी रही भीड़ : डुमरांव. मंगलवार को भगवान धनवंतरि की पूजा धूम-धाम से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी. वहीं धनतेरस पर बाजार में भी काफी रौनक रहा. लोगों ने जमकर खरीदारी की.
एक अनुमान के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. देर रात तक दुकानों में भीड़ लगी रही. दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला जारी रहा. इस मौके पर दुकानें भी आकर्षण ढंग से सजायी गयी थीं. नगर के कई मंडियों में बाइक, टीवी, फ्रिज, मोबाइल सहित रंग-बिरंगे परिधानों की दुकानों पर ऑफरों की बरसात हो रही थी. कई दुकानों पर ग्राहक सामान की अग्रिम बुकिंग कराये थे.
ग्राहक भी धनतेरस के इंतजार में थे. मंगलवार को मंदिरों में भी भक्तिमय माहौल बना रहा. वहीं, इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में मंगलवार को धनतेरस पर धातु की जमकर खरीदारी की गयी. खरीदारी को लेकर दोपहर से ही विभिन्न दुकानों पर भीड़ लगी रही. लोगों ने अपने शक्ति के अनुरूप धातु के बर्तन, सोने-चांदी सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी किये.सबसे ज्यादा बर्तन एवं चांदी के सिक्के सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल रही.दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बहुत से ऑफर दे रखे थे. धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नये धातु खरीदने की परंपरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन