असामाजिक तत्वों ने जीप को किया आग के हवाले
Updated at : 17 Oct 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन

वाहन मालिक ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी दो दिन पहले स्कूली वाहन में भी असामाजिक तत्वों ने लगा दी थी आग बगेनगोला : बगेन थाने के धरौली में बीती रात असामाजिक तत्वों ने केरोसिन छिड़क कर जीप में आग लगा दी. इससे जीप धू-धू कर जल गयी. इसको लेकर वाहन मालिक ने बगेन थाने […]
विज्ञापन
वाहन मालिक ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
दो दिन पहले स्कूली वाहन में भी असामाजिक तत्वों ने लगा दी थी आग
बगेनगोला : बगेन थाने के धरौली में बीती रात असामाजिक तत्वों ने केरोसिन छिड़क कर जीप में आग लगा दी. इससे जीप धू-धू कर जल गयी. इसको लेकर वाहन मालिक ने बगेन थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार, धरौली निवासी मोतीलाल यादव अपने घर के समीप जीप को खड़ा किया था.
रात में असामाजिक तत्वों ने केरोसिन तेल छिड़क कर गाड़ी में आग लगा दी. विदित हो कि इसके पहले भी औद्योगिक थाने के मझरिया गांव में असामाजिक तत्वों ने स्कूली वाहन को आग के हवाले कर दिया था. तीन दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है. इससे वाहन मालिकों में दहशत का माहौल कायम है. वाहन मालिकों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




