राजपुर में कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद

जब्त गाड़ी की पुलिस कर रही है जांच वाहन मालिक पर भी दर्ज होगी प्राथमिकी बक्सर/राजपुर : राजपुर पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. यूपी से शराब की यह खेप लायी जा रही थी. पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने जब कार […]
जब्त गाड़ी की पुलिस कर रही है जांच
वाहन मालिक पर भी दर्ज होगी प्राथमिकी
बक्सर/राजपुर : राजपुर पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. यूपी से शराब की यह खेप लायी जा रही थी. पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने जब कार की जांच की, तो 720 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.
उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि यूपी के रास्ते एक कार से बड़ी मात्रा में शराब की खेप राजपुर लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पूरी टीम के साथ लालमन डेरा के समीप पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही कारोबारी कार को खड़ा कर फरार हो गये. बरामद शराब यूपी निर्मित है.
जब्त वाहन की हो रही जांच : जिस कार से पुलिस ने शराब बरामद की है, उसे जब्त कर लिया गया है. कार की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कार चोरी की तो नहीं है.
अगर कार चोरी की नहीं हुई, तो कार मालिक पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. फिलहाल पुलिस नंबर की जांच में जुट गयी है. इधर, कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि इसके पहले भी बड़ी मात्रा में शराब की खेप राजपुर से बरामद हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




