सिमरी में मिला भारी मात्रा में एसएफसी का चावल

Updated at : 15 Oct 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरी में मिला भारी मात्रा में एसएफसी का चावल

शुक्रवार को भी नया भोजपुर से मिला था 468 बोरा सरकारी चावल बक्सर : शुक्रवार को 468 बोरा चावल मिलने का मामला अभी पूरी तरह से सुलझ भी नहीं था कि शनिवार को सिमरी से सड़क किनारे छह क्विंटल चावल लावारिस हालत में बरामद हुआ. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. […]

विज्ञापन
शुक्रवार को भी नया भोजपुर से मिला था 468 बोरा सरकारी चावल
बक्सर : शुक्रवार को 468 बोरा चावल मिलने का मामला अभी पूरी तरह से सुलझ भी नहीं था कि शनिवार को सिमरी से सड़क किनारे छह क्विंटल चावल लावारिस हालत में बरामद हुआ. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
चावल जब्त कर एमओ के बयान पर सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार एसएफसी का अनाज सहियार गांव के समीप सड़क किनारे रखा हुआ था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय एमओ को दी. सूचना मिलने के साथ ही एमओ चावल को जब्त कर इसकी सूचना थाने को दी. विदित हो कि शुक्रवार को भी नया भोजपुर ओपी के पार्वती राइस मिल से 468 बोरा सरकारी चावल बरामद किया गया था. इस मामले में ट्रक के चालक और मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त चावल लगभग पांच लाख रुपये का था.
कालाबाजारी को रखा अनाज जब्त: बगेनगोला. कालाबाजारी करने के लिए गोदाम में रखा गया सरकारी अनाज गेहूं व चावल को बगेनगोला पुलिस ने बराढ़ी गांव के एक गोदाम से बरामद की. इस मामले में शनिवार तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
पुलिस ने जब्त किये गये गेहूं और चावल की सूचना प्रखंड के मार्केटिंग अधिकारी को दे दी. एमओ रंजन प्रसाद सिंह पुलिस स्टेशन बगेनगोला पहुंच कर एफसीआई के बोरे में बंद गेहूं और चावल की जांच की. उन्होंने मौके से गेहूं और चावल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन