शिक्षा से ही मिटेगी बेरोजगारी : निराला

राजपुर:ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को शिक्षित कर रोजगार देने एवं ग्रामीण स्तर पर गांवों में रहनेवाली महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर सभी को रोजगार से जोड़ने की पहल को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के खेल मैदान के प्रांगण में जीविका सह रोजगार मार्गदर्शक मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया़ मेले का […]
इसके बाद उपस्थित जीविका की दीदीयों एवं बेरोजगार युवकों को संबोधित करते हुए मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि बेरोजगारी अगर मिटानी है तो समाज को शिक्षित होना जरूरी है. सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है. राष्ट्रीय स्तर पर हमारे बिहार की शिक्षा स्तर सबसे कम थी जिसके कारण बहुत से युवाओं को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती थी. इसलिए हमारी सरकार ने युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए सात निश्चय योजना चला रही है. इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम चार लाख रुपये तक स्टूडेंट कार्ड दिये जा रहे हैं. अगर छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर लेता है और किसी कारणवश राशि बैंक को वापस नहीं करता है तो सरकार उस राशि को खुद भरेगी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




