घर में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत, आरोपित फरार

Updated at : 14 Oct 2017 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत, आरोपित फरार

ब्रह्मपुर: थाना क्षेत्र के नंदपुर गायघाट में युवती को घर में अकेला देख एक युवक अश्लील हरकत करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी भी की. हो हंगामा करने के बाद युवक भाग खड़ा हुआ. युवती के परिजनों ने इसे लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए […]

विज्ञापन
ब्रह्मपुर: थाना क्षेत्र के नंदपुर गायघाट में युवती को घर में अकेला देख एक युवक अश्लील हरकत करने लगा. विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी भी की. हो हंगामा करने के बाद युवक भाग खड़ा हुआ. युवती के परिजनों ने इसे लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि नंदपुर गाय घाट गांव में युवती अपने घर में बैठी हुई थी. इसी दौरान गांव के मनीष कुमार घर में बुरी नीयत से घुस गया.

युवती को अकेला देख अश्लील हरकत करने लगा. युवती द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उसने उसके साथ छेड़खानी की. इस दौरान युवती को डराया धमकाया. युवती के हंगामा करने के बाद युवक फरार हो गया. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन