जल्द दें नया राशन कार्ड : डीएम
Updated at : 11 Oct 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

आदेश. दीपावली से पहले लाभुकों में राशन वितरण का दिया निर्देश बक्सर : मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति को लेकर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में नये राशन कार्ड के आवेदनों की जानकारी डीएम ने ली. साथ ही सभी आवेदनों की जांच कर […]
विज्ञापन
आदेश. दीपावली से पहले लाभुकों में राशन वितरण का दिया निर्देश
बक्सर : मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति को लेकर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में नये राशन कार्ड के आवेदनों की जानकारी डीएम ने ली. साथ ही सभी आवेदनों की जांच कर कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया. डीएम ने पदाधिकारियों को महादलितों का राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का निर्देश दिया. साथ ही विशेष कैंप लगाकर आधार से जोड़ने को कहा है.
इस बार 27359 प्राप्त हुए हैं आवेदन : बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने डीएम को जानकारी दी कि सदर अनुमंडल में नये राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिये गये हैं. आवेदन सदर अनुमंडल कार्यालय में पंचायत अनुसार लिया गया है. अब तक सदर अनुमंडल में 27359 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदनों को सभी बीडीओ के पास भेज दिया गया है, ताकि बीडीओ सभी आवेदनों की जांच समय पर करा लें. इस कार्य में पंचायत समिति सदस्य व एमओ मदद करेंगे. डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र आवेदनों की जांच कर ली जाये,
करने की दिशा में तेजी से कार्य करें. वहीं, डीएम ने निर्देश दिया कि दीपावली पर्व से पूर्व राशन व केरोसिन का वितरण लाभुकों के बीच कर दिया जाये, ताकि पर्व के दौरान लाभुकों को परेशान नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




