विरोध के बावजूद निर्माण शुरू, 31 पर प्राथमिकी

Updated at : 10 Oct 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध के बावजूद निर्माण शुरू, 31 पर प्राथमिकी

जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात बगेनगोला : किसानों के विरोध के बीच एनएच का निर्माण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला, लेकिन कोई बात नहीं बनी. रविवार को भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण करनेवाली कंपनी को रोक […]

विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात
बगेनगोला : किसानों के विरोध के बीच एनएच का निर्माण का कार्य सोमवार को शुरू हो गया. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला, लेकिन कोई बात नहीं बनी.
रविवार को भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण करनेवाली कंपनी को रोक दिया था, जिसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी थी. ब्रह्मपुर सीओ श्रीभगवान सिंह ने सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 31 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें देवकुली, पुरवा, निमेज, रमगढ़, गरहथा, चुरामनपुर, गांव के किसान शामिल हैं.
किसानों का कहना है कि जब तक हमारी बात नहीं मानी जायेगी, भूमि अधिग्रहण का कार्य नहीं होने देंगे. इधर, प्रशासन ने विरोध के बीच निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है. किसान भी अब आरपार के मूड में दिख रहे हैं.
जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात : किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से सोमवार को मिला, जहां किसानों ने घंटों जिलाधिकारी से बात की. किसानों का कहना था कि 60 प्रतिशत लोगों को भूमि का मुआवजा नहीं मिला है. जब तक सभी को भूमि का मुआवजा व्यावसायिक दर पर नहीं मिलेगा, कार्य को नहीं होने दिया जायेगा.
जिलाधिकारी ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया. इसके बावजूद वार्ता पूरी तरह विफल रही. भू-अर्जन संघर्ष समिति के डॉ सुभाष ओझा ने प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है. किसान अपनी जमीन का वाजिब हक लेकर रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन