नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Updated at : 20 Sep 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

चौगाईं : मुरार थाना के बैदा गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गये. परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में गांव के ही दो लोगों को […]

विज्ञापन

चौगाईं : मुरार थाना के बैदा गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गये. परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का मेडिकल बोर्ड गठित कर मेडिकल जांच करायी गयी. मंगलवार की देर शाम बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक युवक राजा कुमार बच्ची को अगवा कर एक कमरे में ले गया और उसके साथ मुंह काला किया. बच्ची को जख्मी हालत में छोड़कर दोनों फरार हो गये.

इसकी जानकारी मिलते ही नाबालिग के पिता ने दोनों लड़कों के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की, तो दोनों लड़कों के पिता ने लाठी-डंडे से मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में तनाव है. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहन माली और गामा माली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस घटना के बाद से गांव में पीड़िता के परिवार के प्रति लोगों में दुख है. वहीं, आरोपितों के प्रति गुस्सा है. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में गांव के युवकों पर से विश्वास उठने की बातें भी आपस में होने लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन