सोना तलाशने आयी आंध्रप्रदेश पुलिस

बक्सर : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से चोरी हुए सोना-चांदी का तार बक्सर से जुड़ा हुआ है. इस सिलसिले में आंध्रप्रदेश पुलिस ने सोमवार को बक्सर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बस स्टैंड निवासी धर्मेंद्र राय और सोहनीपट्टी निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी गिरफ्तार चोर नवीन जोशी के निशानदेही पर हुई है. […]
बक्सर : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से चोरी हुए सोना-चांदी का तार बक्सर से जुड़ा हुआ है. इस सिलसिले में आंध्रप्रदेश पुलिस ने सोमवार को बक्सर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बस स्टैंड निवासी धर्मेंद्र राय और सोहनीपट्टी निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी गिरफ्तार चोर नवीन जोशी के निशानदेही पर हुई है.
पुलिस ने यूपी और बक्सर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर 900 ग्राम सोना भी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि दो साल पहले विजयवाड़ा के एक आभूषण दुकान में चार किलो सोना और चांदी की चोरी हुई थी, जिसे लेकर इब्राहिम पटन थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने जब सीसीटीवी को खंगाला, तो नवीन जोशी नाम के चोर की पहचान हुई.
इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. नवीन जोशी मूलरूप से विजयवाड़ा का ही रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की, तो उसके तार बक्सर से जुड़े. इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया. नवीन जोशी के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस और आंध्रप्रदेश पुलिस ने बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर धर्मेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. धर्मेंद्र राय ने बताया कि चोरी का सोना एक ज्वेलर्स के यहां डेढ़ लाख में बेचा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




