25 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 17 Sep 2017 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
25 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

चौसा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौसा में छापेमारी कर दो दर्जन शराब की बोतलों के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौसा विश्वकर्मा मंदिर एरिया में चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है. […]

विज्ञापन

चौसा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौसा में छापेमारी कर दो दर्जन शराब की बोतलों के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौसा विश्वकर्मा मंदिर एरिया में चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है. शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी. शुक्रवार की शाम जब पुलिस टीम द्वारा विश्वकर्मा मंदिर एरिया में स्थित मठिया के समीप छापेमारी की गयी,

तो एक झाड़ी के पास बैठा एक युवक पुलिस को देख भागने लगा. जवानों ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया और झाड़ी में बिक्री के लिए एक बोरे में रखी 200 एमएल देशी शराब की बोतलों को जब्त कर लिया. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर धंधेबाज को शनिवार को जेल भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह से शराब बरामद हुई है. वहां आसपास और भी लोग हैं, जो चोरी-छिपे शराब की बिक्री अब भी कर रहे हैं. जिससे क्षेत्र में शराबबंदी का कोई खास असर नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन