अवैध खनन में पकड़े गये, तो सीधे जायेंगे जेल

बक्सर : जिले में अवैध खनन व अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलानेवाले संचालकों पर प्रशासन अब सख्त हो गया है. अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया है, ताकि अवैध खनन को पूरी तरह से रोका जा सके. वहीं, ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस भेजा गया है, ताकि जिन ईंट […]
बक्सर : जिले में अवैध खनन व अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलानेवाले संचालकों पर प्रशासन अब सख्त हो गया है. अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया है, ताकि अवैध खनन को पूरी तरह से रोका जा सके. वहीं, ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस भेजा गया है, ताकि जिन ईंट भट्ठा संचालकों ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से उत्सर्जन से स्वीकृति नहीं लिया है. वे तत्काल स्वीकृति ले लें या ईंट भट्ठा चिमनी को बंद कर दें.
बगैर स्वीकृति के चलने पर ईंट भट्ठा संचालक पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जायेगा. इसके साथ ही टैक्स जमा करने के लिए भी नोटिस भेजा गया है. शीघ्र टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है. अवैध खनन व ईंट भट्ठा संचालकों पर छापेमारी करने का निर्देश सीओ तथा थानाध्यक्ष को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




