लंबित योजनाओं को दिसंबर तक करें पूरा : डीएम

बक्सर : नगर स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिले में चल रहे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान निर्देश दिया कि जो भी योजनाएं […]
बक्सर : नगर स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिले में चल रहे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाएं, पंचायत सरकार भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान निर्देश दिया कि जो भी योजनाएं विलंब से चल रही है.
उन्हें दिसंबर माह तक पूरा कर दिया जाये. साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है. यदि कोई भी बालू का खनन करते हुए पकड़ा जाता है. तो उस पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए सभी सीओ से थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि बालू की अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान चलाएं. मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




