शिक्षकों को एक घंटे में तैयार करना होगा लेसन प्लान

बक्सर : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को अब निश्चित तौर पर लेसन प्लान तैयार करना होगा. तीन से चार बजे तक सभी शिक्षक अपना-अपना पाठ्य टीका तैयार कर एचएम को सौंपेंगे. बेहतर पढ़ाई को लेकर अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है. प्लान तैयार करने में कोई परेशानियां हो इसको लेकर छात्रों को तीन बजे […]
बक्सर : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को अब निश्चित तौर पर लेसन प्लान तैयार करना होगा. तीन से चार बजे तक सभी शिक्षक अपना-अपना पाठ्य टीका तैयार कर एचएम को सौंपेंगे. बेहतर पढ़ाई को लेकर अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है. प्लान तैयार करने में कोई परेशानियां हो इसको लेकर छात्रों को तीन बजे ही छुट्टी दी जायेगी. निदेशक प्राथमिक शिक्षा एम रामचंद्रुडु ने इसको लेकर डीईओ डीपीओ एसएस को पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में अपराह्न तीन से चार बजे तक का समय पाठ्य योजना बनाने शिक्षकों को करना है. यह समयावधि पहले से ही निर्धारित है. बावजूद इस समय का प्रयोग अन्य कार्यों में शिक्षकों की ओर से की जाती है जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




