सोनामति गैस एजेंसी से दिनदहाड़े लूट

Updated at : 01 Sep 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
सोनामति गैस एजेंसी से दिनदहाड़े लूट

बक्सर : बक्सर के सोनामति गैस एजेंसी से दिनदहाड़े हजारों की लूट कर अपराधियों ने शहर में दहशत फैला दी. अति व्यस्त इलाके में हुई इस लूट की वारदात से सभी सन्न हैं. 10 की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. लूट करने के बाद सभी फरार हो गये. […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर के सोनामति गैस एजेंसी से दिनदहाड़े हजारों की लूट कर अपराधियों ने शहर में दहशत फैला दी. अति व्यस्त इलाके में हुई इस लूट की वारदात से सभी सन्न हैं. 10 की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. लूट करने के बाद सभी फरार हो गये. लूट का विरोध करने पर कर्मियों को पीटा भी. एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में लूट की सारी वारदात कैद हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सोनामति गैस एजेंसी में कैशियर शहजाद एवं कर्मी अनिल सिंह कार्य कर रहे थे. इसी दौरान नकाबपोश हथियार बंद अपराधी पहुंचे और लूट शुरू कर दिये. इस दौरान एजेंसी में रखे 25 हजार रुपये और कर्मियों का मोबाइल लेकर फरार हो गये. लूट की घटना का विरोध करने पर कर्मियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये. तीन मिनट तक लुटेरे तांडव मचाते रहे. कर्मी जान बचाने के लिए एजेंसी के कमरे में ही छुपे रहे.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. कुछ अपराधियों की पहचान भी हुई है, जो बक्सर शहर के रहनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन