अभाविप ने एमवी कॉलेज में एडमिट कार्ड जलाया

Updated at : 30 Aug 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने एमवी कॉलेज में एडमिट कार्ड जलाया

बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज के परिसर में मंगलवार को बीए पार्ट टू परीक्षा प्रवेश पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम और फोटो में की गयी भारी गड़बड़ी के खिलाफ एसएफडी प्रमुख वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में स्नातक पार्ट टू के प्रवेश पत्र की प्रतियों […]

विज्ञापन

बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज के परिसर में मंगलवार को बीए पार्ट टू परीक्षा प्रवेश पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम और फोटो में की गयी भारी गड़बड़ी के खिलाफ एसएफडी प्रमुख वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में स्नातक पार्ट टू के प्रवेश पत्र की प्रतियों को जलाया.

इस दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता गजेंद्र कुमार ने की. सभा को संबोधित करते हुए अभाविप के विभाग संयोजक विवेक सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जान-बूझकर बार-बार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. पहले तो प्रवेशपत्र में जान-बूझकर गड़बड़ी की जाती है. पुनः सुधार के लिए छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली की जाती है. अगर विश्वविद्यालय द्वारा इन गलतियों को अविलंब दूर नहीं किया जाता है,

तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य सन्नी सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर अविनाश सिंह, विकास कुमार गुप्ता, समीर सिंह, शुभम राय, सौरभ राय, प्रेमनरायण राय, गोपाल ठाकुर, दीपक कुमार, धीरज कुमार, राहुल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन