बक्सर टू सासाराम रूट पर हो सरकारी बसों का परिचालन : चंद्रशेखर

Updated at : 29 Aug 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर टू सासाराम रूट पर हो सरकारी बसों का परिचालन : चंद्रशेखर

डुमरांव : जिला मुख्यालय से रोहतास-सासाराम रूट पर निजी वाहनों का दबदबा है. इस रूट से हर दिन करीब चालीस हजार यात्री यात्रा करते हैं. निजी वाहनों में सीट के लिए यात्रियों को आपाधापी करनी पड़ती है. सुविधा के अभाव में लोग बस की छतों पर भी यात्रा करने से नहीं हिचकते. एनडीए की सरकार […]

विज्ञापन

डुमरांव : जिला मुख्यालय से रोहतास-सासाराम रूट पर निजी वाहनों का दबदबा है. इस रूट से हर दिन करीब चालीस हजार यात्री यात्रा करते हैं. निजी वाहनों में सीट के लिए यात्रियों को आपाधापी करनी पड़ती है. सुविधा के अभाव में लोग बस की छतों पर भी यात्रा करने से नहीं हिचकते. एनडीए की सरकार बनी और राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला को परिवहन मंत्री बनाया गया.

निराला को परिवहन विभाग मिलते ही बक्सरवासियों में आस जगी है. इस मामले में जदयू के वरिष्ठ नेता सह सांसद प्रतिनिधि डॉ सुभाष चंद्रशेखर ने बक्सर टू सासाराम रूट पर सरकारी बसों के परिचालन की मांग की है. इस बाबत मांग पत्र सौंप गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन