सजायाफ्ता कैदी ने जेल में किया सुसाइड
Updated at : 28 Aug 2017 10:47 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर सेंट्रल जेल की सेल में तीन दिनों से बंद था आरा का कैदी गमछे को वेंटिलेटर से बांध गले में फंदा लगाकर झूल गया बक्सर : सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने संदिग्ध अवस्था में सुसाइड कर लिया. उसे 23 अगस्त को आरा मंडल कारा से बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया […]
विज्ञापन
बक्सर सेंट्रल जेल की सेल में तीन दिनों से बंद था आरा का कैदी
गमछे को वेंटिलेटर से बांध गले में फंदा लगाकर झूल गया
बक्सर : सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने संदिग्ध अवस्था में सुसाइड कर लिया. उसे 23 अगस्त को आरा मंडल कारा से बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था. वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था. कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उसके वार्ड से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने पत्नी के किसी और से शादी कर लेने के कारण आत्महत्या का जिक्र किया है.
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जब उसे बक्सर सेंट्रल जेल में लाया गया था, तभी से वह टेंशन में नजर आ रहा था. न तो ठीक से खाना खाता और न ही किसी से बातकरता था.
जानकारी के अनुसार वह भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनियां गांव का रहनेवाला था. मृतक का नाम शिवशंकर सिंह पिता सर्वानंद सिंह बताया जाता है. आत्महत्या की सूचना पाकर सदर एसडीओ गौतम कुमार, एएसपी शैशव यादव व अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने बारीकी से पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य के तौर पर उसके गमछे व सुसाइड नोट को जब्त किया गया है.
पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा शिवशंकर पुलिस अभिरक्षा से हाल ही में फरार हुआ था. बताया जा रहा है कि आरा में 12 अगस्त को जुबेनाइल कोर्ट में चल रहे एक केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए उसे पुलिस लेकर जा रही थी, तभी अन्य तीन बंदियों के साथ वह पुलिस वैन के नीचे के प्लेट को काटकर फरार हो गया था. इसी वजह से उसे सेंट्रल जेल के सेल में बंद किया गया था. उसपर उदवंतनगर थाना में वर्ष, 2009 में ही हत्या का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था.
दोषी पर होगी कार्रवाई
यह मामला पूरी तरह से लापरवाही का है. सेल के अन्य छह कैदियों से पूछताछ की गयी है. लापरवाही करनेवाले कर्मी पर विभागीय प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी.
सतीश कुमार सिंह,जेलर, बक्सर सेंट्रल जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




