व्यवसाय में सफल होने के लिए एकता जरूरी : कंचन गुप्ता

Updated at : 16 Jul 2017 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसाय में सफल होने के लिए एकता जरूरी : कंचन गुप्ता

ब्रह्मपुर:बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के व्यवसाइयों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश जदयू के महिला अध्यक्षा सह बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा की महिला अध्यक्षा कंचन गुप्ता एवं बक्सर जिला के जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष व बक्सर जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर:बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के व्यवसाइयों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश जदयू के महिला अध्यक्षा सह बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा की महिला अध्यक्षा कंचन गुप्ता एवं बक्सर जिला के जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष व बक्सर जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष अनंत प्रसाद साह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अवसर पर ब्रहमपुर के व्यवसायिक संघ से जुड़े तमाम महिला पुरुष उपस्थित रहे.

इस अवसर पर कंचन गुप्ता एवं अनंत प्रसाद साहू को व्यवसाइयों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कंचन गुप्ता ने कहा कि व्यवसाय से जुड़े सभी साथी को व्यवसाय में सफल होने के लिए एकता जरूरी है. साथ ही अपने कार्य के प्रति इमानदारी बरतना भी जरूरी है. जो व्यवसाई अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदार होता है, वही एक सफल व्यवसाई बन पाते है. उन्होंने महिलाओं को व्यवसाय में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाओं को सशक्त बनना चाहिए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जादूगर डी राजा एवं धन्यबाद ज्ञापन मदन जी प्रसाद ने किया. उपस्थित लोगो में मनोज गुप्ता, शंकर शाह संतोष प्रसाद छोटा सा राजकुमार प्रसाद रंजीत जयसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन