जुलूस में शामिल हाथी ने महावत को मार डाला
Updated at : 14 Jul 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

प्रताप सागर गांव के समीप हुआ हादसा, मची अफरातफरी तीन घंटे तक हाथी ने मचाया उत्पात, एनएच 84 पर आवागमन बंद डुमरांव : नया भोजपुर थाना के प्रताप सागर गांव के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे सनकी हाथी ने पटक-पटक कर महावत की जान ले ली. घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गयी. […]
विज्ञापन
प्रताप सागर गांव के समीप हुआ हादसा, मची अफरातफरी
तीन घंटे तक हाथी ने मचाया उत्पात, एनएच 84 पर आवागमन बंद
डुमरांव : नया भोजपुर थाना के प्रताप सागर गांव के पास गुरुवार की सुबह आठ बजे सनकी हाथी ने पटक-पटक कर महावत की जान ले ली. घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गयी. हाथी मौनी बाबा की कांवर यात्रा में शामिल था. इसी दौरान प्रताप सागर गांव के पास अचानक बेकाबू हो गया और जुलूस में शामिल एक बच्चे को सूढ़ में लपेट कर पटकना चाहा. हाथी पर बैठे महावत मंजूर शेख ने उसे काबू में करने की कोशिश की, तो हाथी ने उसे पटक कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वन विभाग के कर्मियों को भी इसकी सूचना दी गयी. तीन घंटे तक हाथी उत्पात मचाता रहा. इसके बाद बसंती नामक हथनी को आगे लाया गया,
तब जाकर किसी तरह हाथी काबू में हुआ. जानकारी के अनुसार मौनिया बाबा की कांवर यात्रा जुलूस बक्सर के रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर जा रही थी. हाथी भी यात्रा में शामिल था. कांवर यात्रा प्रताप सागर गांव से गुजर रही थी कि हाथी बेकाबू हो गया और ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी महावत मंजूर शेख की पटक-पटककर जान ले ली. हाथी को बेकाबू होते देख पुलिस ने एहतियात के तौर पर एनएच पर आवागमन बंद कर दिया. हाथी बक्सर-आरा के एमएलसी राधाचरण सेठ के भाई हाकीम प्रसाद का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




