शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 14 Jul 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

डुमरांव : बुधवार की रात स्थानीय पुलिस ने 35 टेट्रा पैक शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा कारोबारी पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही फरार हो गया. पुलिस ने शिला सिनेमा रोड के अपकारी गली के समीप शराब बेचते कारोबारी को पकड़ा. आरोपित की पहचान संजय चौधरी के रूप […]

विज्ञापन

डुमरांव : बुधवार की रात स्थानीय पुलिस ने 35 टेट्रा पैक शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा कारोबारी पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही फरार हो गया. पुलिस ने शिला सिनेमा रोड के अपकारी गली के समीप शराब बेचते कारोबारी को पकड़ा. आरोपित की पहचान संजय चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार फरार कारोबारी बड़क यादव बताया जाता है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शीला सिनेमा के समीप दो कारोबारी शराब की बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की भनक लगते ही दूसरा कारोबारी अंधेरे का लाभ उठा भागने में कामयाब हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया. वहीं, एक अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन