मीरगंज में अपहरण के बाद युवती की हत्या
Updated at : 14 Jul 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

रेप कर हत्या की आशंका जता रही पुलिस मीरगंज : घर से हाजमोला खरीदने गयी युवती की अपहरण कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने शव को हथुआ रेलवे जंकशन के पास रेलवे के पोखरे में फेंक दिया. गुरुवार को हरखौली पूरब टोला के समीप पानी से लबालब भरे पोखरे में युवती की लाश तैर […]
विज्ञापन
रेप कर हत्या की आशंका जता रही पुलिस
मीरगंज : घर से हाजमोला खरीदने गयी युवती की अपहरण कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने शव को हथुआ रेलवे जंकशन के पास रेलवे के पोखरे में फेंक दिया. गुरुवार को हरखौली पूरब टोला के समीप पानी से लबालब भरे पोखरे में युवती की लाश तैर रही थी. इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक भरत महतो को दी गयी. स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी व मीरगंज पुलिस को इसकी खबर दी. मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस ने रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका को देख पड़ताल शुरू कर दी है. युवती की पहचान हरखौली पूरब टोला निवासी बाबूलाल महतो की पुत्री मिंता कुमारी के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोखरे से लाश निकालते वक्त युवती की नाक व आंख से खून
मीरगंज में अपहरण के बाद…
निकल रहा था. शरीर पर कपड़े और गले व नाक में जेवर सही सलामत थे. स्थानीय लोग युवती की मौत को लेकर कई तरह की आशंका जता रहे हैं. मृतका के पिता व माता तेतरी देवी ने बताया कि मिंता कुमारी बुधवार को लगभग तीन बजे शाम में गांव के किराना दुकान से हाजमोला खरीदने गयी थी. उसके बाद वह घर नहीं लौटी. सबेरे पोखरे में लाश पड़ी होने की जानकारी हुई. पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




