ePaper

औराई: होली में खपाने के लिए शराब स्टॉक कर रहे थे धंधेबाज, पुलिस ने दबोचा, कार व बाइक जब्त

Updated at : 03 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार धंधेबाज

गिरफ्तार धंधेबाज

औराई: थाना क्षेत्र के अतरार गांव में संतोष सिंह के घर शराब अनलोडिंग की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में संतोष सिंह के घर शराब अनलोडिंग की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान हथौड़ी थाना के शाहपुर निवासी मणिशंकर कुमार, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार और औराई थाना के अतरार निवासी गोलू कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से 207.75 लीटर विदेशी शराब , दो लक्जरी कार व दो बाइक बरामद की है. कई धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. शराब बरामदगी को लेकर गिरफ्तार चारों समेत 13 धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई: ग्रामीण एसपी विद्या सागर

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में संतोष सिंह के घर पर शराब की खेप अनलोड किया जा रहा है. थानेदार राजा सिंह ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए छापेमारी के लिए पहुंचा. पुलिस टीम को देखते ही शराब अनलोड कर रहे धंधेबाज भागने लगा. इसमें से चार धंधेबाज को खदेड़ कर पकड़ लिया. बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. मौके से दो कार व दो बाइक को जब्त किया गया था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि वहां और भी शराब की खेप अनलोड की जानी थी. मणिशंकर पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर को सरकार ने दिया 1243 करोड़ का सौगात, सकरी नदी पर बनेगा पुल

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन