बिहार के इस शहर को सरकार ने दिया 1243 करोड़ का सौगात, सकरी नदी पर बनेगा पुल
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 02 Mar 2025 7:05 PM
सीएम नीतीश कुमार
बिहार: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 फरवरी को नवादा को 1243 करोड़ रुपये की सौगात दी थी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी को नवादा आए थे. यहां पर उन्होंने जिलेवासियों को 1243 करोड़ रुपये की सौगात दी थी. इसी के अंतर्गत में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

सकरी नदी पर पुल बनाने के लिए मिला 55 करोड़: जिलाधिकारी
सीएम नीतीश से मिले करोड़ों की सौगात के बाद रविवार को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने बताया, “प्रगति यात्रा के दौरान घोषित कुल 1243.57 करोड़ की लागत से नवादा जिले का चौमुखी विकास किया जाएगा. गोविंदपुर और सरकंडा के बीच सकरी नदी पर पुल के लिए कुल लागत राशि 55 करोड़, नवादा बाईपास हिसुआ जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 20 को जोड़ने वाली नहर पर से बाईपास, शादीपुर हॉट पर आरओबी के लिए 181.62 करोड़, नवादा नगर भवन के लिए 19.73 करोड़ और पकरीबरावां के कचना में ग्रिड के लिए 191.26 करोड़ खर्च किए जाएंगे.”
इसे भी पढ़ें: Holi 2025: यहां से हुई थी होली की शुरुआत, पांच हजार साल पुराना मंदिर आज भी है गवाही
5 एकड़ में बनाया जाएगा डिग्री कॉलेज
जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया, “इनके अलावा रजौली अनुमंडल के करी गांव में डिग्री कॉलेज के लिए भी राशि दी गई है. यह डिग्री कॉलेज 5 एकड़ में बनाया जाएगा. नवादा नगर में 44 वार्डों में से 27 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति योजना के लिए 200.61 करोड़, गोविंदपुर, हिसुआ, नरहट और सिरदला प्रखंड के अंचल भवन के लिए 99.72 करोड़, जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल राशि 31.24 करोड़ राशि का प्रबंध हुआ है. वहीं, नवादा शहर के 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. इसके लिए कुल 4.98 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी.”

जिले में बनेगा 200 बेड का सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज
जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि “200 बेड का सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, जो 20 एकड़ में बनेगा, उसके लिए कुल 401.68 करोड़ की लागत राशि तैयार की गई है. वहीं, नारदीगंज प्रखंड में धनार्जन नदी पर पुल के लिए 7.76 करोड़, हिसुआ प्रखंड के तिलैया नदी पर पुल के लिए 7.48 करोड़ की राशि आवंटित है. जिले के चौमुखी विकास के लिए कुल 1243.57 की राशि आवंटित हुई है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










