'चालक को आयी झपकी, नींद खुली तो देखा मौत का मंजर'- गोपालगंज बस हादसे में दो मजदूरों की मौत

Updated at : 26 May 2021 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
'चालक को आयी झपकी, नींद खुली तो देखा मौत का मंजर'- गोपालगंज बस हादसे में दो मजदूरों की मौत

Bihar News In Hindi: मंगलवार की आधी रात को टूरिस्ट बस मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही थी. बस में गीत-संगीत भी बज रहा था. बस में सवार कुछ लोग सो गये थे, तो कुछ गीत का आनंद लेकर गुनगुना रहे थे. प्यारेपुर गांव के पास टूरिस्ट बस के पहुंचते ही चालक को झपकी आ गयी. इस बीच टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो गयी. बस में सवार मजदूरों की जब नींद खुली तो धड़ाम की आवाज हुई और कुछ ही मिनट में मौत का मंजर दिखा.

विज्ञापन

मंगलवार की आधी रात को टूरिस्ट बस मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही थी. बस में गीत-संगीत भी बज रहा था. बस में सवार कुछ लोग सो गये थे, तो कुछ गीत का आनंद लेकर गुनगुना रहे थे. प्यारेपुर गांव के पास टूरिस्ट बस के पहुंचते ही चालक को झपकी आ गयी. इस बीच टूरिस्ट बस अनियंत्रित हो गयी. बस में सवार मजदूरों की जब नींद खुली तो धड़ाम की आवाज हुई और कुछ ही मिनट में मौत का मंजर दिखा.

चीख-पुकार के बीच ट्रक से टकराने के बाद टूरिस्ट बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. चालक की मौके पर मौत हो गयी. उधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरौली थाने की पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तब तक एक और मजदूर की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक मजदूरों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस की तत्परता से घायलों की इलाज हुई और उनकी जान बच गयी. उधर, देर शाम में पहुंचे बंगाल से मृतक के परिजनों को शव सौंप गया दिया. वहीं सदर अस्पताल में भर्ती आठ से 10 घायलों को भी डिस्चार्ज का दिया गया. जिनकी स्थिति खराब थी, उनका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. हादसा किस वजह से हुआ, पुलिस कई बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है.

Also Read: Bihar News: नये आदेश का असर, पश्चिम चंपारण का दौरा स्थगित कर लौटे वन मंत्री

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन