BPSC Result: धरना प्रदर्शन के बीच BPSC चेयरमैन का बड़ा बयान, इस महीने जारी होगा 70वीं PT परीक्षा का रिजल्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jan 2025 2:22 PM
BPSC TRE 3
BPSC Exam: पटना स्थित बापू परीक्षा सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज शनिवार को 22 केंद्रों पर ली जा रही है. इस बीच चेयरमैन परमार रवि मनु भाई ने बताया है कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में PT का रिजल्ट जारी हो सकता है.
BPSC Exam: पटना स्थित बापू परीक्षा सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज शनिवार को 22 केंद्रों पर ली जा रही है. एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है. सुबह 9.30 बजे से एंट्री शुरू हुई थी. इस बीच बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनु भाई ने बताया है कि BPSC 70वीं PT का रिजल्ट जनवरी के अंतिम हफ्ते में जारी किया जा सकता है. उसके बाद अप्रैल में मेन्स की परीक्षा ली जाएगी.
DM ने कहा प्रशांत किशोर पर लिया जाएगा एक्शन
वहीं री एग्जाम के बीच सेंटर पर पहुंचे डीएम चंद्रशेखर ने कहा है कि ‘री एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जाएगा. वो पब्लिक प्लेस पर धरना नहीं दे सकते हैं. इस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है. हमारी तरफ से प्रशांत किशोर को लिखित नोटिस दिया है फिर भी नही हटे हैं. बता दें कि पीके पिछले दो दिनों से BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान में धरने पर बैठे हैं. शनिवार को भी उनका अनशन जारी है.
Also Read: धरना प्रदर्शन में अब खेसारी लाल यादव की एंट्री, अभ्यर्थियों से कहा- लॉलीपॉप लेके बुड़बक…
आयोग ने माना था गड़बड़ी
बता दें कि 30 दिसंबर 2024 को छात्रों का एक डेलिगेशन मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिला था. उनकी ओर से पांच मांगों को रखा गया था. परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी. कैंडिडेट्स ने कहा था कि बापू सेंटर पर हुई परीक्षा का पेपर दिन में ही लीक हो गया था. इस पर आयोग ने भी गड़बड़ी माना और दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी. उसी दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे एक कैंडिडेट को पटना कलेक्टर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ मार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










