ePaper

सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक फरार

Updated at : 29 Jun 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक फरार

चेरो ओपी अंतर्गत एनएच-20 द्वारिका बीघा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मीठापुर निवासी महेश कुमार के बेटे 30 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. चेरो ओपी अंतर्गत एनएच-20 द्वारिका बीघा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मीठापुर निवासी महेश कुमार के बेटे 30 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतक के दोस्त ने बताया कि राजीव कुमार मुजफ्फरपुर से अपनी बाइक से नालंदा आ रहे थे. तभी चेरो ओपी अंतर्गत बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल राजीव कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. राजीव कुमार नालंदा में फार्मासिस्ट कॉलेज के अंदर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. वह ड्यूटी करने के लिए नालंदा आ रहे थे. इसी बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। वहीं, इस मामले में चेरो ओपी प्रभारी मिथिलेश कुमार पंडित ने बताया कि पिकअप को जब्त करते हुए थाना लाया गया है. मौत की पुष्टि के बाद से शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है. आवेदन मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन