बिहारशरीफ: भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती और उपचुनाव पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

BJP Nalanda District Meeting : भाजपा नालंदा जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश कुमार और प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने शिरकत की. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की योजना और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

BJP Nalanda District Meeting : भाजपा नालंदा जिला इकाई की जिला मासिक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने जिला पदाधिकारियों के साथ हाल ही में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत मंथन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और मजबूत स्तंभ हैं. भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखती है.

उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया जाना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा बड़ी जिम्मेदारियां सौंपती है तथा उन्हें नेतृत्व के शिखर तक पहुंचाने का अवसर देती है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत पर पार्टी की नजर रहती है और उनके योगदान के अनुरूप उन्हें सम्मान मिलता है. यह कार्य संस्कृति भारतीय जनता पार्टी की विशेष पहचान है.

सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अपने-अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, साबो देवी, तेजस्विता राधा, डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, शिवशंकर दास, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप एवं शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री प्रवीण कुमार सिंह, अमरेश कुमार, योगेंद्र मंडल, सह कोषाध्यक्ष उजाला कुमार सोनी, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : जलजमाव से जूझ रहा बेगूसराय का झमटिया प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कराने को मजबूर शिक्षक




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन