बिहारशरीफ : हिलसा में 14 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के बाद घायल

बिहार के हिलसा में 14 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बिहारशरीफ के हिलसा थाना क्षेत्र के दाहा बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग शामिल

घटना में जख्मियों की पहचान दाहा बिगहा गांव निवासी स्व. बलम प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र अर्जुन प्रसाद, 40 वर्षीय पुत्र अनिल प्रसाद तथा अर्जुन प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है.

14 कट्ठा जमीन को लेकर गांव के ही व्यक्ति से चल रहा था विवाद

रविवार को इलाज के दौरान अनिल प्रसाद ने बताया कि 14 कट्ठा जमीन को लेकर गांव के ही अवध प्रसाद से विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

लाठी-डंडे से हुए हमले में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस को मिला आवेदन, मामले की जांच में जुटी टीम

घटना के संबंध में रविवार को थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन