बिहारशरीफ : इस्लामपुर में कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर? खुदागंज के पास नया बिजली ग्रिड लगाने की पहल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग और कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विधायक रूहेल रंजन ने खुदागंज के पास नए विद्युत ग्रिड की स्थापना की मांग की है. वर्तमान आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और औद्योगिक विकास के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग और कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने की दिशा में पहल शुरू हुई है. विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक रूहेल रंजन ने खुदागंज के निकट 220/132/33 केवी के नए विद्युत ग्रिड की स्थापना की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर तकनीकी सर्वेक्षण कराने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने का अनुरोध किया है.

इस्लामपुर में हो रही बिजली की किल्लत

विधायक ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में इस्लामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति मुख्य रूप से एकंगरसराय, हिलसा और नालंदा स्थित ग्रिडों से की जा रही है.

इन ग्रिडों पर अधिक भार रहने के कारण इस्लामपुर प्रखंड सहित आसपास के इलाकों में मांग के अनुरूप पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है.

अंतिम छोर पर लो-वोल्टेज से कृषि कार्य प्रभावित

ग्रिडों से इस्लामपुर क्षेत्र की दूरी अधिक होने के कारण अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते कई स्थानों पर वोल्टेज काफी कम हो जाता है.

इसका सीधा असर कृषि कार्यों पर पड़ रहा है. कम वोल्टेज के कारण किसानों को कृषि मोटर और अन्य विद्युत उपकरण चलाने में परेशानी होती है.

भविष्य के औद्योगिक विकास और 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग के लिए जरूरी

विधायक ने क्षेत्र में संभावित औद्योगिक विकास को देखते हुए भी नए ग्रिड की आवश्यकता बताई है.

Also Read : राजगीर का ऐतिहासिक वेणुवन बदहाल, फाउंटेन बंद और फुटब्रिज जर्जर; पर्यटकों की बढ़ी परेशानी

उन्होंने कहा कि इस्लामपुर और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संभावित औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से भविष्य में करीब 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग उत्पन्न होने की संभावना है. वर्तमान विद्युत आधारभूत संरचना इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.

ऊर्जा विभाग से शीघ्र तकनीकी सर्वेक्षण कराकर डीपीआर तैयार कराने का आग्रह

खुदागंज के पास नया ग्रिड स्थापित होने से बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, वोल्टेज की समस्या में कमी और मौजूदा ग्रिडों पर भार कम होने की उम्मीद है.

विधायक रूहेल रंजन ने ऊर्जा विभाग से प्रस्ताव पर शीघ्र तकनीकी सर्वेक्षण कराकर डीपीआर तैयार कराने तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन