ePaper

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated at : 01 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

नये साल के पहले ही दिन एक परिवार के घर में मातम छा गया. युवक जश्न मनाने तेलमर से बख्तियारपुर जा रहा था.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नये साल के पहले ही दिन एक परिवार के घर में मातम छा गया. युवक जश्न मनाने तेलमर से बख्तियारपुर जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरनौत प्रखंड के तेलमर गांव निवासी अनिरुद्ध बिंद के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है. जिसका मौत सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर हो गया. घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर-पटना फोरलेन पर आकाश होटल के आसपास गुरुवार की है. बताया जाता है कि गांव के ही दो अन्य साथी के साथ एक ही बाईक पर सवार पर नये साल की पार्टी मानाने जा रहे थे. तभी फोरलेन में लगे रेलिंग से बाईक टक्करा गई. जिसमें एक मामूली रूप से जख्मी जबकि दुसरे का ऑन स्पॉट मौत हो गया. जबकि तीसरे को हल्का खरोंच आया. बताया जाता है कि बाईक मृतक का साथी चला रहा था. वहीं ग्रामीण सह मुखिया विद्यानंद बिंद ने बताया कि गांव के हीं दो अन्य साथी के साथ एक ही बाईक पर सवार होकर घुमने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े थे. वह ग्रेजुएशन पास कर घर पर ही रहते थे. उनके पिता किसान जबकि माता गृहणी है. वहीं पंकज का असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन