राहुल हत्याकांड में एक गिरफ्तार

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :27 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल हत्याकांड में एक गिरफ्तार

सदरपुर गांव में हुई राहुल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के प्राथमिक अभियुक्त सन्टी कुमार उर्फ मिरणाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बिंद. सदरपुर गांव में हुई राहुल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के प्राथमिक अभियुक्त सन्टी कुमार उर्फ मिरणाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का ही निवासी भोली प्रसाद उर्फ अनिल प्रसाद का पुत्र है. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने उसे उसके परिजन के घर नूरसराय थाना अंतर्गत दरुआरा गांव से सोये अवस्था में धर दबोचा. इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक अनुज कुमार व डीआईयू टीम भी शामिल रही. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद में बताया की गिरफ्तार युवक इस मामले में दर्ज प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त है. उससे पूछताछ उपरांत न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में एक अन्य अभियुक्त अब भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है. जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीती रविवार सदरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शादी के महज कुछ दिनों बाद हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रारंभिक जांच में मछली मारने के विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है. इधर, घटना के बाद से मृतक के घर में अब भी मातम पसरा हुआ है. नई नवेली दुल्हन जूही कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मां पुष्पा देवी बार-बार बेसुध हो जा रही हैं. ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक का माहौल कायम है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन