11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

टोटो दुर्घटना में महिला घायल, पटना रेफर

डियावां-बेरथू पथ स्थित नेसरा गांव के पास एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया.

हिलसा. डियावां-बेरथू पथ स्थित नेसरा गांव के पास एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि टोटो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल हिलसा भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान सान्ध विगहापर निवासी दुलारचंद प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वे गांव के ही एक टोटो से डियामा जा रही थीं, इसी दौरान नेसरा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पानी भरी खाई में जा गिरा. महिला की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel