महिला की सड़क दुर्घटना में की मौत, जाम की सड़क

Updated at : 24 Aug 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की सड़क दुर्घटना में की मौत, जाम की सड़क

शनिवार को हिलसा फतुहा मार्ग पर डियामा रेलवे क्रॉसिंग के पास टेंपो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

विज्ञापन

करायपरसुराय़ शनिवार को हिलसा फतुहा मार्ग पर डियामा रेलवे क्रॉसिंग के पास टेंपो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इलाज के दौरान महिला की मौत हो ग.ई बता दें कि थाना क्षेत्र के चौकी हुडा़डी़ गांव निवासी विनोद केवट की 35 वर्षीय भगनी पुष्पा कुमारी रक्षाबंधन में नानी घर आई हुई थी. रक्षाबंधन के बाद वह अपने ससुराल जा रही थी. इसी दौरान शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. वह अपने ननिहाल से ससुराल, परवलपुर थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा, जा रही थी. इसी दौरान हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग पर डियावां रेलवे सिग्नल के पास पुष्पा कुमारी टेंपो से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सहयोग करते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरसुराय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने समझा बुझाकर परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया और जाम हटवाकर वाहनों की आवाजाही को पूर्ववत की तरह शुरू कराया. इस दु:खद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन