बिहारशरीफ : रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
फोटो: शव वाहन के साथ पूलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

शव वाहन के साथ पूलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ के मूसेपुर और बीएन पहाड़ी रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

भागन बीघा थाना क्षेत्र के मूसेपुर और बीएन पहाड़ी रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है.

इस मामले की जानकारी भागन बीघा के चौकीदार ने दी. उन्होंने कहा कि सुबह भागन बीघा थाना पुलिस को सूचना मिली कि मूसेपुर और बीएन पहाड़ी के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है.

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी.

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया.

72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा शव

पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. यदि इस अवधि के दौरान मृतक की पहचान हो जाती है, तो शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

वहीं, यदि 72 घंटे तक कोई पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

फिलहाल भागन बीघा थाना पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन