बिंद के दो युवकों की बेढना में सड़क हादसे में मौत

Updated at : 21 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिंद के दो युवकों की बेढना में सड़क हादसे में मौत

बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर गांव के दो युवकों की बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना में सड़क दूर्घटना में मौत हो गई.

विज्ञापन

बिंद (नालंदा). बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर गांव के दो युवकों की बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना में सड़क दूर्घटना में मौत हो गई. मृतक ताजनीपुर गांव निवासी श्री यादव के पुत्र रोहित कुमार(20) व अनिल रजक के पुत्र नसीब कुमार(23) है. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अपने गांव से स्पेंडर बाइक पर सवार हो कर किसी कारण से पटना जिला के बाढ़ जा रहा था. तभी बेढना गांव के पास बाढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. गांव के युवक कि बेढना में अचानक मौत होने कि खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गई मच गया. मृतक के घर के आगे लोगों कि भीड़ जूट गई. गांव में मृतक के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. स्वजन कि चित्कार से आसपास का वातावरण गमगीन हो गया. हर कोई कि आंखें नम हो गई. मृतक रोहित कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक कि शादी नहीं हुई है. वही मृतक नसीब कुमार का 2 साल पहले ही शादी हुआ था. वह अपने पीछे एक एक साल की बेटी छोड़ गया. दोनों मृतक काफी सहनशील स्वभाव का था. अचानक दोनों की मौत होने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन