हथियार के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

हथियार के बल पर राहगीर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार एवं लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है.
हिलसा. हथियार के बल पर राहगीर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार एवं लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि हिलसा थाना क्षेत्र के गोकुलचक गांव निवासी दिलीप कुमार शुक्रवार को हिलसा बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मनपुरवा गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन एवं 1500 रुपये नकद लूट लिया और फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त हिलसा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी विद्यासागर उर्फ बिल्ला एवं सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा एवं लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है. दोनों से गहन पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के अलावा अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार, मुस्कान कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




