ePaper

पांच मिनट के अंतराल में खुलेगी दो फास्ट ट्रेन

Updated at : 31 Dec 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
पांच मिनट के अंतराल में खुलेगी दो फास्ट ट्रेन

पर्यटन नगरी राजगीर से यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने एक अहम बदलाव किया है. पहली जनवरी से राजगीर रेलवे स्टेशन से मात्र पांच मिनट के अंतराल पर दो फास्ट रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

राजगीर. पर्यटन नगरी राजगीर से यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने एक अहम बदलाव किया है. पहली जनवरी से राजगीर रेलवे स्टेशन से मात्र पांच मिनट के अंतराल पर दो फास्ट रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा. इस नई समय-सारिणी के अनुसार सुबह 7:40 बजे राजगीर–पटना फास्ट पैसेंजर अपने पूर्व निर्धारित समय पर रवाना होगी, जबकि इसके ठीक पांच मिनट बाद सुबह 7:45 बजे राजगीर से नई दिल्ली के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस खुलेगी. 31 दिसंबर तक श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे राजगीर से प्रस्थान करती की है, लेकिन रेलवे ने इसके समय में संशोधन करते हुए 20 मिनट पहले का नया समय निर्धारित किया है. इस संबंध में रेलवे का आधिकारिक आदेश बुधवार को राजगीर रेलवे स्टेशन को प्राप्त हो गया है. नए समय के अनुसार श्रमजीवी एक्सप्रेस राजगीर से खुलकर पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी और लखनऊ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी. वहीं राजगीर–पटना सुपरफास्ट पैसेंजर के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह ट्रेन पहले की तरह सुबह 7:40 बजे ही राजगीर से प्रस्थान करेगी. इस बदलाव की पुष्टि राजगीर स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा ने करते हुए बताया कि श्रमजीवी एक्सप्रेस के नए समय को लेकर सभी आवश्यक निर्देश स्टेशन को मिल चुके हैं. एक जनवरी 2026 से नया समय प्रभावी होगा. हालांकि रेलवे की इस नई समय-सारिणी से यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति भी देखी जा रही है. लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि एक ही रूट और एक ही दिशा में पांच मिनट के अंतराल पर दो फास्ट रेलगाड़ियां कैसे चलाई जाएंगी. यात्रियों को आशंका है कि इससे प्लेटफॉर्म और संचालन व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. इसके बावजूद रेलवे के आदेश के बाद स्टेशन प्रशासन नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने की तैयारी में जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन