ePaper

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लू से तीन की मौत

Updated at : 30 May 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लू से तीन की मौत

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्यानगर से गुरुवार की शाम में करीब 4:00 बजे पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्यानगर से गुरुवार की शाम में करीब 4:00 बजे पुलिस ने एक बुजुर्ग का शव बरामद किया. मृत बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है. दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टि में यह प्रतीत होता है कि लू लगने से बुजुर्ग की मौत हुई है .उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है .मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. इसी तरह सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर मोहल्ले के सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस ने आशंका जतायी लू लगने से मौत हुई है. इसी तरह बेन थाना क्षेत्र के सिद्धिबिगहा गांव के खंधे में मवेशी चराने के दौरान एक अधेड़ बेहोश होकर गिर गया. जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन