ePaper

राजगीर से चोरी गयी तीन बाइकें हिसुआ से बरामद

Updated at : 04 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर से चोरी गयी तीन बाइकें हिसुआ से बरामद

शहर से चोरी गई दो और बाइक हिसुआ के उदासीन संगत से बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि एक बाइक शहर के बंगाली पाड़ा के नारायण सिंह की है और दूसरी बाइक ठाकुर थान के भूषण कुमार यादव की है.

विज्ञापन

राजगीर. शहर से चोरी गई दो और बाइक हिसुआ के उदासीन संगत से बरामद किया गया है. इसकी पुष्टि अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि एक बाइक शहर के बंगाली पाड़ा के नारायण सिंह की है और दूसरी बाइक ठाकुर थान के भूषण कुमार यादव की है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोनों बाइक की दिन दहाड़े चोरी हुई थी. उन्होंने बताया कि गुरूवार को बुलेट बाइक चोर हिसुआ थाना क्षेत्र के यरियन निवासी बिनोद सिंह का पुत्र गोलू कुमार को चोरी के बाइक साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गोलू कुमार के निशानदेही पर चोरी के एक बाइक गुरूवार को और दो बाइक शुक्रवार को बरामद किया गया है. शुक्रवार को गोलू के निशानदेही पर हिसुआ से उदासिन संगत से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक को गोलू कुमार द्वारा संगत में छिपा कर रखा गया था. इसके पहले संजय कुमार गुप्ता की बाइक बरामद किया गया है. वहीं से वह चोरी गयी बाइक बेचने की तैयारी की जा रही थी. गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले शहर के बंगाली पाड़ा मोहल्ले के नारायण सिंह की बाइक सरेशाम चोरी हो गयी थी. उस चोरी के मामले की प्राथमिकी राजगीर थाना में दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी के अनुसार बंगाली पाड़ा के नारायण सिंह, पिता स्वर्गीय राम सकल सिंह (भदोखरी तालाब) के घर के बाहर बाइक लगी थी। 23 मार्च की शाम 4:00 से 6:30 बजे के बीच उनकी बाइक की चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गयी थी. नारायण सिंह ने बताया कि आसपास खोजने पर भी उनकी बाइक कहीं नहीं मिली. उन्होंने राजगीर थानाध्यक्ष से कानूनी कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद करने और बाइक चोरी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन