बाइक के शोरूम का शटर तोड़कर चोरी

दीपनगर थाना क्षेत्र के चोराबगीचा के समीप एक बुलेट साइकिल के शोरूम में शनिवार की देर रात्रि को चोरों ने पार्ट पुर्जे समेत करीब ढाई लाख रुपए नगद की चोरी कर ली.
बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के चोराबगीचा के समीप एक बुलेट साइकिल के शोरूम में शनिवार की देर रात्रि को चोरों ने पार्ट पुर्जे समेत करीब ढाई लाख रुपए नगद की चोरी कर ली. दीपनगर थाना क्षेत्र के चोराबगीचा के समीप बुलेट मोटरसाइकिल का शोरूम है जो कि महज मामूली कुछ ही दूरी दीपनगर थाना अवस्थित है .चोरों ने दीपनगर थाने की पुलिस को औकात दिखाते हुए शनिवार की देर रात्रि को शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए. चोरों ने बड़े ही आराम से शोरूम के अंदर से पुर्जे और दुकान में रखे करीब ढाई लाख रुपए की चोरी कर ली .शोरूम के संचालक निशांत कुमार को रविवार की सुबह जानकारी मिली. तब अपने प्रतिष्ठान पर आए संचालक ने मुआयना किया. संचालक ने दीपनगर थाने में चोरी होने का लिखित आवेदन दिया है .आवेदन मिलने के बाद दीपनगर थाने की पुलिस शोरूम के पास पहुंची. और पूरे मामले की जांच की .हालांकि शोरूम पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है और जांच में जुटी हुई है. दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि शोरूम में चोरी की घटना हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच कर रही है .उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा और चोरी की घटना में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










