बैग काटकर उच्चकों ने उड़ाये साठ हजार रुपये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को एसबीआइ बैंक से 60 हजार रुपये निकासी कर बैंक के सीढ़ियों से उतरने के क्रम में उचक्के द्वारा बैग काटकर 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
हिलसा.
सोमवार को एसबीआइ बैंक से 60 हजार रुपये निकासी कर बैंक के सीढ़ियों से उतरने के क्रम में उचक्के द्वारा बैग काटकर 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बैंक के पीड़ित ग्राहक ने थाने में आवेदन दिया गया. आवेदन के अनुसार थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव निवासी स्व रामचंद्र शर्मा के 57 वर्षीय पुत्र देवेंद्र नाथ शर्मा एसबीआइ बैंक हिलसा के मुख्य शाखा से अपने खाते से 60 हजार रुपये की निकासी की थी. उन्होंने 60 हजार बैग में रखकर घर जाने के लिए निकल रहे थे और जैसे एसबीआइ बैंक के नीचे पहुंचे तो देख की बैग में 60 हजार का गड्डी बैग गायब है और बैग ब्लेड लगाकर फाड़ हुआ है. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्राप्त आवेदन पर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है.पहले भी हो हुई है ऐसी घटना :
बीते 22 नवंबर 2024 को चंडी थाना क्षेत्र के कान्धुपीपर गांव निवासी सुरेश प्रसाद हिलसा के एसबीआइ बैंक मुख्य शाखा से अपने खाते से एक लाख 75 हजार रुपये की निकासी कर बस पर चढ़ने लगे तो उनके बैग को ब्लेड से काटकर रुपये उड़ा लिये थे. इसी प्रकार बीते 12 फरवरी 2025 को हिलसा थाना क्षेत्र के पुनाझरी बिगहा गांव निवासी जीवन प्रसाद एसबीआइ बैंक मुख्य शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर योगीपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे तो बदमाशों ने उनके बैग को काटकर रुपये उड़ा लिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










