मांगों को लेकर पीडीएस डीलरों की हड़ताल जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बुधवार को राजगीर अनुमंडल के पीडीएस दुकानदारों की विशेष बैठक राजगीर में हुई. बैठक की अध्यक्षता नालंदा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया.
विज्ञापन
राजगीर. बुधवार को राजगीर अनुमंडल के पीडीएस दुकानदारों की विशेष बैठक राजगीर में हुई. बैठक की अध्यक्षता नालंदा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया. बैठक में पटना के गर्दानीबाग में अंबिका प्रसाद यादव के द्वारा 24 दिनों से की जा रही आमरण अनसन और आठ सूत्री मांगों को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आवाहन किया गया. तीस हजार मानदेय और 300 प्रति क्विंटल मार्जिन मनी एवं आजीवन अनुकंपा, पूर्व की भांति साप्ताहिक छुट्टी उपलब्ध कराने, गुणवत्ता पूर्ण अनाज उपलब्ध कराने एवं गोदाम से सही उचित वजन उपलब्ध कराने के संबंध में और पोस मशीन की मरम्मत एवं 5 जी की सिम लगाकर संचालन की व्यवस्था की जाए पूर्व की भांति निलंबन व्यवस्था को लागू किया जाए. इस बैठक में एक स्वर से मांगे पूरी होने तक हम लोग हड़ताल पर बैठे रहेंगे ऐसा निर्णय लिया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह अनुमंडल सचिव परशुराम यादव राजगीर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह गिरियक प्रखंड अध्यक्ष राम इंटर पासवान कतरी सराय प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिलाव प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह बेन प्रखंड अध्यक्ष वीरमणि, सिलाव कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व राजगीर नगर परिषद के विक्रेता अशोक कुमार ने गीत गाकर डीलरों को प्रोत्साहित किया. इस बैठक में सैकड़ो विक्रेता उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










