मात्र चार हजार में बेच दी जाती है चोरी की बाइक

Updated:
विज्ञापन
मात्र चार हजार में बेच दी जाती है चोरी की बाइक

जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से संबंधित एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है.

विज्ञापन

बरबीघा. जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से संबंधित एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है.बाइक चोरी करने के बाद चोर महज चार हजार रुपए ही में उसे बेच देते हैं. बाइक किसी आम आदमी को नहीं बल्कि अपने से बड़े गिरोह के सदस्यों के यहां बेचा जाता है. इस बात का खुलासा स्थानीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य ने पुलिस के समक्ष किया है. दरअसल, बरबीघा नगर क्षेत्र में पिछले 10 दिनों के अंदर तीन बाइक अलग-अलग जगह से चोरी कर ली गई थी.पुलिस लगातार बाइक चोर को पकड़ने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रही थी. जानकारी के मुताबिक इसी कड़ी में बरबीघा थाना पुलिस बे नगर क्षेत्र के मिशन चौक रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया. जिसमें बाइक चोरी करके चार हजार रुपए में बेच देने की बात का खुलासा हुआ है.हालांकि पुलिस ने पूछताछ का हवाला देते हुए पूरी बात बताने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक बिहारशरीफ स्थित एक खास जगह पर बाइक चोर के बड़े गिरोह के सदस्य इकट्ठा होते हैं. वहां पर आसपास के जिलों से चोरी की गई बाइक लेकर स्थानीय चोर पहुंचते हैं. फिर मात्र चार हजार में बाइक का डील हो जाता है.बाइक चोर के बड़े गिरोह के सदस्य महज एक घंटे के लिए ही प्रत्येक दिन निर्धारित स्थल पर इकट्ठा होते हैं. छोटे चोरों को पैसा देने के बाद बाइक लेकर वे कहां जाते हैं इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है.हालांकि पुलिस गिरोह तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है. बताते चलें कि बरबीघा नगर क्षेत्र कोयरीबीघा मोहल्ला से 13 अप्रैल की रात्रि राकेश पासवान नामक युवक की बाइक चोरी की गई थी. इससे पहले बरबीघा के भदरथी गांव निवासी बुनेल पासवान के पुत्र ललित विजय की बाइक बीते 4 अप्रैल को थाना गेट के सामने से चोरी कर ली गई थी.वही, 31 मार्च को बरबीघा नगर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला से भी एक बाइक चोरी हुई थी. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना पर कुछ लगाने के लिए बरबीघा पुलिस भी लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन