ePaper

लेबर रूम इंचार्ज को दी गयी विदाई

Updated at : 02 Jan 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
लेबर रूम इंचार्ज को दी गयी विदाई

सदर अस्पताल शेखपुरा में करीब 10 वर्षों से लेबर रूम इंचार्ज के रूप में तैनात ज्योति कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. सदर अस्पताल शेखपुरा में करीब 10 वर्षों से लेबर रूम इंचार्ज के रूप में तैनात ज्योति कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. ज्योति कुमारी का चयन 18 महीने के प्रशिक्षण के लिए एनएमसीएच पटना में हुआ है. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें किसी मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित किया जाएगा. इसी अवसर पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया.इस संबंध में सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान ज्योति कुमारी ने लक्ष्य, इन्क्वास और कायाकल्प जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे सदर अस्पताल को काफी लाभ मिला. उन्होंने लेबर रूम की पूरी जिम्मेदारी समर्पण और कुशलता के साथ स्वयं संभाली. उनके स्थानांतरण से सदर अस्पताल में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर जिला क्वालिटी कंसलटेंट राय बहादुर, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, पिरामल फाउंडेशन के कुंदन कुमार, लैब टेक्नीशियन रणवीर कुमार, काउंसलर आनंद कुमार, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुनिधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, कंचन कुमारी, परितोष कन्हैया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. इस मौके पर सुप्रिया कुमारी को लेबर रूम का इंचार्ज बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन