रामनवमी को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

दो साल बाद शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है. जुलूस को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. दो साल बाद शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है. जुलूस को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. शहर में अमन चैन की व्यवस्था बनी रहे इसी उद्देश्य से शनिवार की शाम एसडीओ काजले वैभव नितिन के नेतृत्व में एसएसबी , पुलिस पदाधिकारी और जिला बल के जवानों के साथ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च अस्पताल चौक होते हुए विभिन्न मोहल्ला से गुजर कर लोगों को पुलिस की तैयारी का एहसास कराया. इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि शहर में अमन चैन की व्यवस्था पूर्व की तरह बना रहे सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे हैं. रामनवमी दुर्गा पूजा को लेकर शहर के चौक चौराहों पर पुलिस वालों की विशेष तैनाती की गई है. साथ ही बाहर से जवानों को बुलाया गया है जो हमेशा शहर में गश्त करते रहेंगे. मार्च में सदर डीएसपी नुरुल हक, नूरसराय के सर्किल इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक के अलावा पुलिस वालों के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन